उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा छात्रों को स्मार्टफोन व टेबलेट बांटने की योजना की घोषणा की गई थी। उसके लिये अब एक digishakti portal लॉन्च कर दिया गया है। इस योजना के तहत छत्रों को फ्री में टेबलेट व स्मार्टफोन वितरण किया जायेगा।
Digishakti Portal : डिजिशक्ति पोर्टल के बारे में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी फ्री टेबलेट/स्मार्टफोन योजना (up free tablet/smartphone scheme) लॉन्च की गई थी। जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के छात्रों को फ्री में टेबलेट व स्मार्टफोन बितरण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से एक पोर्टल लांच किया गया है, जिसका नाम डिजिशक्ति पोर्टल है।
इस पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय में छात्रों का पंजीकरण किया जायेगा। इसके अलावा छत्रों का एक डेटाबेस भी तैयार किया जायेगा। साथ ही टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण का डेटा भी इस पोर्टल पर उपडेट किया जायेगा। पहली लॉट में लगभग 2.5 लाख टेबलेट और 5 लाख स्मार्टफोन वितरित किये जायेंगे।
वितरण का कार्य जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा। इसके लिये छात्रों को कहीं पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार का आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
digishakti.up.gov.in पोर्टल (portal)
जैसा की आप सब को पता है कि इस पोर्टल को लांच कर दिया गया है। अब इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। डिजि शक्ति पोर्टल के माध्यम से आई आई डी लॉगिन, यूपी डेस्को लॉगिन, विभाग लॉगिन, जिला लॉगिन, यूबीयसबी लॉगिन तथा संस्था लॉगिन भी कर पायेंगे। इसके अलावा छात्र इस पोर्टल पर सभी टेबलेट व स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन भी देख सकेंगे। इस पोर्टल पर पहले छात्रों का विवरण अपलोड किया जाएगा उसके बाद छात्रों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन होने के बाद पात्र छात्रों को स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण कर दिया जायेगा।
‘डीजी शक्ति’ पोर्टल के जरिए होगा स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण pic.twitter.com/X3WG4wNIZ5
— Government of UP (@UPGovt) December 1, 2021
डीजी शक्ति पोर्टल पर डेटा की फीडिंग विश्वविद्यालय स्तर पर की जायेगी
लाभार्थी छात्रों का डेटा पहले महाविद्यालय से विश्वविद्यालय को दिया जाएगा उसके बाद विश्वविद्यालय के माध्यम से सभी छात्रों का डेटा डीजी शक्ति पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। अबतक लगभग 27 लाख छात्रों का डेटा अपडेट किया जा चुका है। और जो अभी बचे हैं उनका भी डेटा अपडेट किया जा रहा है। छात्रों को उनके ईमेल व मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिये सूचना मिलती रहेगी।
योजना का नाम | डिजिशक्ति पोर्टल |
किसने शुरू किया | उत्तरप्रदेश सरकार |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के छात्र |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश के छात्रों को फ्री में टेबलेट व लैपटॉप मुहैय्या कराना |
वर्ष | 2022 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन माध्यम |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
डीजी शक्ति पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्रता
- छात्र को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिये।
- छात्र को निजी स्कूल या सरकारी स्कूल में अध्ययन रत होना चाहिये।
- परिवार की वार्षिक आय 200000 रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक को स्नातक, परास्नातक, टेक्निकल या फिर डिप्लोमा में अध्ययन रत होना चाहिए।
digishakti portal का उद्देश्य
इस योजना के अंतर्गत छात्रों को टेबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराये जाएंगे। और उपलब्ध डिवाइस पर छात्रों को विभिन्न विभागों की विकास शील योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा छात्र से विश्वविद्यालय की सूचनाएं पाठ्यक्रम आदि भी इस स्मार्टफोन के जरिये छात्र तक पहुँचाई जाएंगी। समय समय पर छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की पाठ्यसामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Digishakti portal device details : मिलने वाले स्मार्टफोन व टेबलेट की डिटेल
samsung smartphone
- Model: A03/A03s
- RAM 3 GB
- ROM 32 GB
- Octane core processor
- Front camera 5 MP
- Back camera 8 MP
- Battery 5000 MAh
- Expandable memory up to 1TB
Lava Smartphone
- Model LE000Z93P(z3)
- RAM 3GB
- ROM 32 GB
- Quad Core processor
- Front camera 5 MP
- Back camera 8 MP
- Battery 5000 MAh
- Expandable memory up to 16GB+
samsung tablet
- Model: A7 Lite LTE-T225
- RAM 3 GB
- ROM 32 GB
- Octane core processor
- Front camera 2 MP
- Back camera 8 MP
- Battery 5100 MAh
Lava Tablet
- Model T81n
- RAM 2 GB
- ROM 32 GB
- Quad Core processor
- Front camera 5 MP
- Back camera 8 MP
- Battery 5100 MAh
acer tablet
- Model Acer One 8 T4-82L
- RAM 2 GB
- ROM 32 GB
- Quad Core processor
- Front camera 2 MP
- Back camera 8 MP
- Battery 5100 MAh
अधिक जानकारी के लिये पोर्टल पर विजिट करें : https://digishakti.up.gov.in/
जानकारी अच्छी लगी, Thanks!!